कानपुर देहात फलों की ठेली लगाने को लेकर विवाद,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
✍️By: Nation Now Samachar Desk

कानपुर देहात में फलों की ठेली लगाने को लेकर हुए विवाद का एक मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को गाली देते हुए बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं।

वायरल फुटेज में हमलावर युवक “हॉकी लाओ, हॉकी लाओ” कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं, इस घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।भोगनीपुर कोतवाली के निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026