हमीरपुर: न्याय न मिलने पर परिवार ने ठिलिया पर बैठकर अधिकारियों को सौंपा प्रार्थनापत्र
✍️By: Nation Now Samachar Desk

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार ने न्याय न मिलने के विरोध में ठिलिया पर बैठकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी। परिवार में पति-पत्नी और उनके नवजात सहित चार बच्चे शामिल थे।

परिवार ने बताया कि पिछले तीन महीने से थाने के चक्कर काटने के बावजूद उनका न्याय नहीं हुआ। पड़ोसी के साथ विवाद के चलते पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
परिवार ने एसपी और DM को प्रार्थनापत्र सौंपते हुए उचित जांच और कार्यवाही की मांग की। परिवार का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से उन्हें न्याय नहीं मिल रहा और वे सही जांच के लिए संघर्षरत हैं।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026