शराबी पति की पिटाई और गरीबी से तंग आकर महिला ने 2 बच्चों समेत खाया जहर, तीनो की मौत

✍️NNS Desk
शराबी पति की पिटाई और गरीबी से तंग आकर महिला ने 2 बच्चों समेत खाया जहर, तीनो की मौत

UP के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई. बताते हैं कि शराबी पति की रोज रोज पिटाई और गरीबी से तंग महिला ने पति से झगड़े के बाद दो मासूम बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों सहित महिला की मौत हो गई जबकि 8 साल के एक बड़े बेटे ने मां के जहर खिलाने पर नहीं खाया और मौके से भागकर पड़ोसियों को पूरी वारदात बताई.

तीनो की मौत की बाद मायके से आये पिता ने बेटी और नातियों के शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर धरने पर बैठ गए और आरोपी पति ,सास ,जेठ और जेठानी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

SP अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव का है जंहा रज्जन ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी राजकली को शराब के नशे में किसी बात को लेकर पिटाई कर दी. रोज रोज की पिटाई और गरीबी से तंग महिला में अपने दो बच्चों सौरभ (1 वर्ष) और छोटू उर्फ राज (4 वर्ष) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया जब कि 8 वर्षीय बड़े बेटे शिवा को जहर खिलाने के प्रयास किया लेकिन वह भागकर ग्रामीणों को जानकारी दे दिया जिससे ग्रामीणों ने तीनों को आनन फानन बिंदकी CHC में भर्ती किया जंहा डॉक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. डॉक्टर ने महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जंहा इलाज के दौरान पहले मां राजकली और फिर 1 वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया. महिला के मायके मंसूरपुर गांव से पहुंचे पिता ने दोनों शव गांव में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई. करीब दो घंटे हंगामा होता रहा और फिर CO ब्रज मोहन और SDM ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए राजी किया.

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया बीते दिन एक महिला और उसके दो बच्चों ने शराबी पति की पिटाई से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिनकी मौत हो गई. मामले पर मुकदमा दर्ज कर सास राम दुलारी,पति रज्जन, जेठानी गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि जेठ कमल फरार है. आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

फतेहपुर से और खबरें