फतेहपुर में सुसरालियों पर बांके से हमला करने वाले को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में बुधवार रात एक युवक ने ससुरालियों पर सोते समय बांके से हमला किया. हमले में पांच लोगों को गंभीर चोट आई. चीख-पुकार पर परिजन व ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात की शाम उसने अपने साले को भी गायब कर दिया है, जिसका पुलिस पता लगाने में जुटी है.
पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, औंग थाना के आशापुर निवासी पवन विश्वकर्मा (50) की शादी भीकमपुर गांव की रहने वाली फूल कुमारी के साथ हुई थी. आपसी विवाद के चलते फूल कुमारी अपने पति से अलग कई साल से गुजरात में रहती है. इसे लेकर पवन ससुरालियों से रंजिश मानता था.
झांसा देकर घर से ले गया: रंजिश को लेकर पवन बुधवार शाम बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा, जहां से साले राजू को उसकी बेटी का रिश्ता दिखवाने का झांसा देकर घर से ले गया. इसके बाद करीब रात नौ बजे पवन अपनी ससुराल फिर पहुंचा. परिजन ने राजू के बारे में पवन से पूछताछ की. उन्हें पवन ने बताया कि जहां बेटी का रिश्ता देखना है. वहीं रुक गए बताकर सभी को सो जाने के लिए कहा.
सोते समय बांके से हमला: करीब रात दो बजे पवन ने राजू के पुत्र प्रदीप (20) पर सोते समय बांके से हमला किया. चीख पर पहुंचे राजू के भाई राजेश और भाभी पुष्पा पर बांके से हमला किया. इसके बाद राजू के पुत्र राजकरण (22) और गोरे (18) घर के अंदर से बाहर निकले. उन पर भी पवन ने हमला किया. परिवार ने अपने बचाव में ग्रामीणों की मदद से पवन पर हमला किया.
चार घायल कानपुर रेफर: पिटाई से पवन की मौत हो गई. पुलिस ने घायलों को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यहां से पुष्पा को छोड़कर बाकी चार घायलों को कानपुर रेफर किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. घायलों के बयान लिए गए हैं. मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

एअर इंडिया के विमान से हवा में निकला धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग
3 सितंबर 2026
चित्रकूट में नाले के उफान में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर 3 की मौत; SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
3 सितंबर 2026
चंपत राय की जगह लेंगे गोविंद गिरि, राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव; महेश भागचंदका बने नए कोषाध्यक्ष
2 सितंबर 2026