Salim Khan Hospitalized: सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती

Salim Khan Hospitalized: मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान को एहतियातन ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।परिवार की ओर से फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अस्पताल के बाहर परिवार के सदस्यों की आवाजाही तेज हो गई है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स और न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सलीम खान की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें तुरंत लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया है।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी तबीयत किस कारण से बिगड़ी। अस्पताल प्रशासन ने भी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
अस्पताल पहुंचे सलमान खान और परिवार
पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। इसके कुछ देर बाद उनकी बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। उनके साथ दामाद आयुष शर्मा भी मौजूद थे।बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें परिवार के लोग जल्दबाजी में अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर
सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित स्क्रीनराइटर्स में से एक हैं। ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखने वाले सलीम खान ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं।उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
bollywood news से और खबरें

गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की मोशन पिक्चर ने मोह लिया मन
14 सितंबर 2026
वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, मिला रामायणी सम्मान; किए संत प्रेमानंद के दर्शन
9 सितंबर 2026
कानपुर के सचेंडी में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
20 अगस्त 2026