Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding: 26 फरवरी 2026 को लेंगे सात फेरे, शादी से पहले पूल पार्टी की तस्वीरें वायरल

Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding: मुंबई। साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्टार कपल 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों ने अक्टूबर 2025 में गुपचुप तरीके से सगाई की थी। अब शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इंटीमेट वेडिंग की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, रश्मिका और विजय एक छोटी और इंटीमेट शादी करने वाले हैं, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।शादी से पहले दोनों अपने करीबियों के साथ पूल पार्टी और कोजी डिनर एंजॉय करते नजर आए। तस्वीरों में कपल बेहद खुश और रिलैक्स मूड में दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
पूल पार्टी की झलकियों में रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।हालांकि, दोनों सितारों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
लंबे समय से डेटिंग की चर्चा
रश्मिका और विजय के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं। दोनों कई बार साथ में नजर आए, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की।ब शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
bollywood news से और खबरें

गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की मोशन पिक्चर ने मोह लिया मन
14 सितंबर 2026
वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, मिला रामायणी सम्मान; किए संत प्रेमानंद के दर्शन
9 सितंबर 2026
कानपुर के सचेंडी में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
20 अगस्त 2026