Malaika Arora Love Life: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद 33 साल के बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग नाम जुड़ा, इटली से वायरल हुई रोमांटिक फोटो

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।फिर एक बार 50 साल की मलाइका प्यार हो गया है Arjun Kapoor से अलग होने के बाद अब उनका नाम 33 साल के बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में वैलेंटाइन वीक के दौरान इटली से सामने आई एक तस्वीर ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

कौन हैं हर्ष मेहता?
हर्ष मेहता 33 वर्षीय सफल बिजनेसमैन बताए जा रहे हैं। पेशे से डायमंड मर्चेंट सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर मुंबई के बिजनेस परिवार से ताल्लुक करोड़ों की संपत्ति होने की चर्चा (हालांकि ऑफिशियल नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं)मलाइका अरोड़ा की उम्र 52 साल है, जबकि हर्ष 33 साल के हैं। दोनों के बीच 19 साल का एज गैप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इटली के ट्रेवी फाउंटेन से वायरल हुई फोटो
वैलेंटाइन वीक के दौरान इटली के मशहूर Trevi Fountain के सामने दोनों की एक सेल्फी वायरल हुई।मलाइका काले लंबे ट्रेंच कोट में नजर आईं। हर्ष ग्रे जैकेट में स्टाइलिश लुक में दिखे।तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन वीक साथ बिताया।हालांकि, इस फोटो को लेकर दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पहले भी साथ आ चुके हैं नजर
अक्टूबर में मुंबई में आयोजित Enrique Iglesias के लाइव कॉन्सर्ट में भी दोनों को साथ देखा गया था। उस दौरान वे क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए थे। लगातार साथ दिखने के कारण उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उम्र के फासले पर छिड़ी बहस
इससे पहले मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर चुकी हैं, जो उम्र में उनसे छोटे थे। अब हर्ष मेहता के साथ नाम जुड़ने के बाद फिर से एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।हालांकि फैंस का कहना है कि रिश्तों में उम्र सिर्फ एक नंबर होती है और व्यक्तिगत खुशियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।
क्या बोले मलाइका और हर्ष?
अब तक ना मलाइका अरोड़ा और ना ही हर्ष मेहता ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फिलहाल ये चर्चाएं सोशल मीडिया अटकलों तक ही सीमित हैं।
bollywood news से और खबरें

Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, दो दिनों में दूसरी बड़ी क्षति से एक्ट्रेस गहरे सदमे में
8 अप्रैल 2026
Salman Khan supports Rajpal Yadav: राजपाल यादव के समर्थन में पलटवार, सौरभ द्विवेदी को दिया करारा जवाब
7 अप्रैल 2026
दिशा पाटनी का ब्लैक रैंप लुक वायरल, फैशन और स्टाइल पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन
5 अप्रैल 2026