हमीरपुर के देवलिया देव तालाब में कूदा युवक, तलाश जारी, घर में मिला सुसाइड नोट, लिखी ये बातें
✍️NNS Desk

हमीरपुर जिले में राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ला जलालपुर रोड निवासी भूपेंद्र राजपूत (30) ने मंगलवार तड़के देवलिया देव तालाब में कूद गया. बड़े भाई दीपेंद्र राजपूत ने बताया कि घर में मिले पत्र से परिजनों को जानकारी हुई. तालाब के पास बने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कूदते हुआ युवक दिखाई दे रहा है.
सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी हुई है. हालांकि, सफलता न मिलने पर जिला मुख्यालय से टीम आने का इंतजार कर रही है. युवक ने पत्र में लिखा कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न किया जाए. मैं अपने होश हवाश में तालाब में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में लगी आग, टर्मिनल से 300 मीटर दूर, उड़ानों पर असर नहीं
6 अक्तूबर 2026
UP के 8 जिलों में अचानक शाम को मौसम बदला, अयोध्या में आंधी; बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे
5 अक्तूबर 2026
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर उठे सवाल
5 अक्तूबर 2026