आकाश आनंद 25 दिन बाद फिर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने भतीजे को 3 बार पद से हटाया

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 25 दिन बाद एक बार फिर से पार्टी में वापस ले लिया है. उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. आकाश की बसपा में तीसरी बार वापसी हुई है.
दरअसल, 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी. उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और “बुआ मां” बताया था. कहा था कि बसपा ही उनका परिवार है और वे किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे.
उन्होंने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले का भी समर्थन किया था. माना था कि “मिशन और पार्टी से बड़ा कोई रिश्ता नहीं हो सकता.” मायावती की पोस्ट रीपोस्ट न करने पर भी आकाश ने सफाई दी थी कि वे उस समय सोशल मीडिया से दूर थे. उन्होंने मायावती से किसी भी ठेस के लिए माफी मांगते हुए दोबारा सेवा का मौका मांगा था.

23 जून, 2024 को बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद ने मायावती के पैर छुए थे. तब मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था.
मायावती ने आकाश को कब-कब जिम्मेदारी दी और कब हटाया?
➤10 दिसंबर, 2023 को यूपी-उत्तराखंड के नेताओं की बैठक बुलाई. इसमें मायावती ने अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया. 7 मई 2024 को आकाश की गलतबयानी की वजह से मायावती ने उनसे सभी जिम्मेदारियां छीन ली. आकाश को उत्तराधिकारी पद के साथ ही नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया. मायावती ने कहा था कि आकाश अभी अपरिपक्व (इमेच्योर) हैं.
➤47 दिन बाद मायावती ने अपना फैसला पलट दिया। 23 जून 2024 को फिर से उत्तराधिकारी बनाया और नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन 2 मार्च 2025 को उनसे फिर सारी जिम्मेदारियां छीन लीं.
➤मायावती ने 3 मार्च, 2025 को आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया. कहा- आकाश को पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी लेकिन वो अपने ससुर के प्रभाव में स्वार्थी, अहंकारी हो गए.
➤मायावती ने 13 अप्रैल 2026 को आकाश को माफ कर दिया. कहा था- आकाश को उत्तराधिकारी नहीं बनाऊंगी. 3 महीने यानी 18 मई को आकाश को मायावती ने दोबारा से चीफ नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया. कहा- आकाश को दूसरा मौका दिया जा रहा है. 29 अगस्त को पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक का नया पद बनाकर आकाश को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी.
➤3 सितंबर 2026 को मायावती ने राष्ट्रीय संयोजक पद से आकाश को हटाया था. कहा- उन्हें अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है. 9 सितंबर को मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. कहा था- उन्हें अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात में युवक की पीट-पीटकर हत्या: पड़ोसी बाप-बेटियों ने लोहे की रॉड से मारा, 50 मीटर घसीटा
5 अक्तूबर 2026
हमीरपुर में बाइक अनियंत्रित होने से दो श्रद्धालुओं की मौत, मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर सतना लौट रहे थे
5 अक्तूबर 2026
कानपुर के सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत; चालक फरार
5 अक्तूबर 2026