हमीरपुर में अघोषित-बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन

हमीरपुर के ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन तीन दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती और जर्जर ट्रांसफॉर्मर के विरोध में किया. इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान ग्रामीणों ने नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू करने और जर्जर ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलने की मांग की.
ग्रामीणों ने रविवार को टोडारायसिंह स्टेट हाईवे पर एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया. अघोषित कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि 17 से 19 जुलाई तक हर रोज रात 8 बजे से रात 11 बजे तक तीन घंटे बिना सूचना के बिजली कटौती की जाती है. इस अघोषित कटौती से आमजन का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है.
भीषण गर्मी और उमस के कारण बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्युत विभाग को इसे लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. आश्वासन के बाद भी आज तक समाधान नहीं हुआ.
धरने के दौरान ग्रामीणों ने हमीरपुर बस स्टैंड स्थित ट्रांसफॉर्मर (डीपी) की जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि डीपी का एक तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस संबंध में पूर्व में सहायक अभियंता दीपक मीणा को अवगत कराया गया था। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जितेंद्र सिंह पीपला, पंचायत समिति सदस्य, टोडारायसिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति नियमित करने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की. प्रदर्शन में ये मौजूद रहे इस प्रदर्शन में बाबू बैरवा, गोपाल महाराज, सुनील बैरवा, बबलू, ललित कुमार बैरवा, गणेश मोरवाल बैरवा, सूरज बैरवा, रामनिवास, सत्यनारायण, छोटूलाल गुर्जर, लालचंद जैन, राजाराम गुर्जर, पप्पू बैरवा, रामेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, बिजली निगम अधिकारी के नाम ज्ञापन सरपंच गीता देवी को सौंपी. बाद में सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन लाल जाट ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

फतेहपुर में हिंदू लड़की से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
20 जुलाई 2026
महाराजपुर थाने के बाहर खुद को जलाने वाले पत्नी पीड़ित युवक की लखनऊ के KGMU में मौत
20 जुलाई 2026
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल से निकलीं लपटें; मची अफरा-तफरी
20 जुलाई 2026