फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर किया लखनऊ हाईवे जाम

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने से इनकार करते हुए लखनऊ मार्ग पर जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी जगरूप लोधी के रूप में हुई है. जगरूप किसी काम से बाइक पर जा रहे थे. कढ़ीवा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि जगरूप की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. युवक की मौत से नाराज लोगों ने लखनऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया.
उन्होंने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी. यह जाम लगभग एक घंटे तक चला.

रात को लखनऊ हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

उद्योगपति दीपक कोठारी के फॉर्म-हाउस में हुए मर्डर का खुलासा, कर्मचारी ने ही चौकीदार को मार डाला
11 अगस्त 2026
हमीरपुर में 300-स्कूली बच्चों ने ‘सड़क के खातिर’ निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस ने खदेड़ा
11 अगस्त 2026
घाटमपुर CHC से ‘बच्चा चोरी’ कांड से पर्दा उठा, बिजली विभाग का SDO आया गिरफ्त में
11 अगस्त 2026