बर्रा एलिवेटेड रोड पर ट्रक ने 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के रात 4 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई. हादसे के बाद एलिवेटेड पुल पर करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया.

भागने के चक्कर में ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से ठोक दिया. भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर का शव ट्रक के केबिन में फंस गया. केबिन काटकर शव बाहर निकाला गया. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. सिपाहियों और ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर्स ने 2 को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

हादसे की जानकारी लेते अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा.
पुलिस के मुताबिक, बर्रा एलिवेटेड रोड पर जाम की सूचना मिलने पर नौबस्ता बाईपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश कुमार बाइक से मौके की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एलिवेटेड पुल पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया.
हादसे में मूलरूप से आगरा निवासी 2018 बैच के सिपाही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. बुलंदशहर के रहने वाले घायल सिपाही राकेश का इलाज चल रहा है. इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जाकर कंटेनर को टक्कर मारी दी. ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

10 मिनट में लौटता हूं… कहकर निकले नेहरू नगर के वीरेश का सड़क पर मिला शव, मचा कोहराम
5 जुलाई 2026
अखिलेश यादव चाहे जितना प्रपंच कर लें ‘सपा की साइकिल कबाड़ में जाएगी’, नितिन नवीन के करारे प्रहार
5 जुलाई 2026
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-‘चढ़ावा चोरों’ को भगवान राम देंगे दंड, जनता गांव-गांव दौड़ाएगी
5 जुलाई 2026