कानपुर के चकेरी में चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

✍️NNS Desk
कानपुर के चकेरी में चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में एक चोर घुसा. वह 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया. इसकी बाजार में कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है. जानकारी पाकर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है, वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते है. इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने का काम कारखाने में कराते हैं. वह शुक्रवार को चांदी लेकर आए थे. इसका प्रोसेसिंग कर कारखाने में रखी थी.

पीड़ित कारोबारी नितिन टोपे

सोमवार तड़के छत से रस्सी के सहारे एक चोर आया और 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी पर कारखाना मालिक पहुंचे. एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं.

उत्तर प्रदेश से और खबरें