संतकबीरनगर: नेपाल बॉर्डर से हथियार तस्करी का भंडाफोड़, शातिर अपराधी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। जनपद की दुधारा थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने सीमा पार से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल बॉर्डर से हथियारों की खेप लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से अत्याधुनिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा व एसओजी प्रभारी अजय सिंह की टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ पिपरा बोरिंग क्षेत्र से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार आरोपी को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव, निवासी रसीदाबाद, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से हथियारों का जखीरा मिला, जिसमें शामिल हैं:01 पिस्टल (32 बोर) और 01 पिस्टल (9 एमएम)02 देशी तमंचे (315 बोर)
04 जिंदा कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल।पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुबूल किया कि वह ये हथियार नेपाल बॉर्डर पर एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था। उसने बताया कि उसकी कुछ लोगों से निजी दुश्मनी चल रही है, जिसके कारण वह अपनी सुरक्षा और रंजिश के चलते इन्हें घर ले जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह अक्सर सुनसान रास्तों और पगडंडियों का इस्तेमाल करता था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2019 से लेकर अब तक कई मुकदमे दर्ज है आरोपी पर
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कमलेश यादव एक आदतन अपराधी है। उस पर वर्ष 2019 से लेकर अब तक आजमगढ़ और गाजीपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास (307 IPC), धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी आयुध अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। फिलहाल, दुधारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और इस तस्करी नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुट गई है
उत्तर प्रदेश से और खबरें

गोरखपुर में चलती ट्रेन से बाहर उड़ने लगे 500-500 के नोट, रुपये की बरसात में लोगों ने हाथ साफ किए
29 अगस्त 2026
लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, अस्पतालों में अलर्ट; नोएडा समेत कई जिलों में तेजी से फैला H1N1
29 अगस्त 2026
जाजमऊ में ‘ययाति’ का 2800 साल पुराना टीला दरका: दो मकानों का हिस्सा गंगा में समाया
29 अगस्त 2026