घाटमपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला: मामा की मौत, भांजे की हालत गंभीर; लौट रहे थे कपड़े खरीदकर

कानपुर के घाटमपुर में नवेड़ी चौराहे के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी. हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
कानपुर देहात के खालेशहर के रहने वाले आमोद नामदेव (45) शुक्रवार रात अपने भांजे मुकेश के साथ घाटमपुर कपड़े खरीदने आए थे. खरीदारी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. नवेड़ी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक ने आमोद को कुचल दिया.
हादसे में आमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा. पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद आमोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है. आमोद की 20 वर्षीय बेटी कशिश, 15 वर्षीय कृतिका और 10 वर्षीय बेटा अभि सिंह भी पिता की मौत से बेसुध हैं. सुमन बार-बार कह रही थीं कि अब वह बच्चों का पालन-पोषण कैसे करेंगी. रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे.
घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है. घायल को अस्पताल भेजने के साथ मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बरेली में 5 मंजिला नवोदय अस्पताल में आग, वार्डों में भरा धुआं, गोद में बच्चों को लेकर भागे तीमारदार
29 अगस्त 2026
लखनऊ में में चेन स्नैचर से भिड़ा ट्रैफिक सिपाही, नाक टूटी पर बदमाश पकड़ा देखें CCTV
29 अगस्त 2026
कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल
28 अगस्त 2026