गोरखपुर में चलती ट्रेन से बाहर उड़ने लगे 500-500 के नोट, रुपये की बरसात में लोगों ने हाथ साफ किए

UP यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. यहां एक रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन चल पड़ी तो अचानक से 500-500 रुपये के नोटों की बारिश शुरू हो गई. जैसे ही लोगों की नजर उड़कर जमीन पर गिर रहे नोटों पर पड़ी तो सभी लूटने को दौड़ पड़े. देखते ही देखते नोटों पर हाथ साफ करने वालों की भीड़ लग गई.
मामला पीपीगंज रेलवे स्टेशन का है। शुक्रवार सुबह अचानक पांच-पांच सौ रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे तो लोगों को कुछ देर के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी आंखों के सामने क्या हो रहा है. स्टेशन पर मौजूद लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई. देखते ही देखते लोग रेललाइन और आसपास दौड़ पड़े. जिसे जहां जितने नोट मिले, लेकर चलता बना.
दरअसल, गोरखपुर से पनवेल मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब छह बजे पीपीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. ट्रेन का यहां ठहराव नहीं है. इसी दौरान चलती ट्रेन से रुपये से भरा एक पैकेट नीचे गिरने की बात सामने आई. बताया जा रहा है कि पैकेट पॉलीथिन में रखा था. नीचे गिरते ही पॉलीथिन खुल गई और उसमें रखे पांच सौ रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे.
स्टेशन सूत्रों के अनुसार, किसी यात्री ने अपने परिचित को रुपये देने के लिए पॉलीथिन में बांधकर चलती ट्रेन से पैकेट नीचे फेंकने का प्रयास किया था. इसी दौरान पॉलीथिन खुल गई. हालांकि, रुपये किसके थे, कुल कितनी रकम थी और जिसे रुपये दिए जाने थे, वह व्यक्ति स्टेशन पर मौजूद था या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी. रेलवे या पुलिस की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में भाजपा नेता के यहां लूटकांड में खुलासे के लिए लगी 8 टीमें, CCTV में दिखे दो नकाबपोश
13 अक्तूबर 2026
पूर्व भाजपा MP सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरायी, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सिपाही-ड्राइवर गंभीर
13 अक्तूबर 2026
लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर युवती की मौत, बॉयफ्रेंड के साथ आयी थी
13 अक्तूबर 2026