चित्रकूट में नाले के उफान में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर 3 की मौत; SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

UP में जारी मूसलाधार बारिश के बीच चित्रकूट जिले से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है. कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बराछ गांव में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया. इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और एक अन्य बेटे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. SDRF की टीम मौके पर कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बराछ गांव की घटना है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है.
हादसे में पिता, उनकी 1.5 साल की मासूम बेटी और 5 साल के बेटे की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई.गंभीर रूप से घायल मां और एक अन्य बेटे को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान: चित्रकूट के कर्वी में कच्चा घर गिरने से हुई दुखद मृत्यु के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु निर्देश दि एहैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने जन हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट: गांव के नाले में उफान (जलभराव) होने के कारण राहत और बचाव कार्य में शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

फतेहपुर में सुसरालियों पर बांके से हमला करने वाले को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
3 सितंबर 2026
चंपत राय की जगह लेंगे गोविंद गिरि, राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव; महेश भागचंदका बने नए कोषाध्यक्ष
2 सितंबर 2026
कानपुर में सड़क पर भिड़े 2 सांड़, एक को घर में घुसकर पटका; हाथ-पैर में लगी चोट
2 सितंबर 2026