मथुरा-वृंदावन होली 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने किए व्यापक इंतज़ाम

मथुरा-वृंदावन होली 2026: होली के पावन अवसर पर मथुरा-वृंदावन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस वर्ष भी रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के आने की संभावना है, क्योंकि भक्त भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली का रंगारंग उत्सव मनाने पहुंचेंगे।

सुरक्षा और यातायात प्रबंध
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतज़ाम किए हैं।बरसाना और नंदगांव में लठमार होली के दौरान वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर शटल बसों या पैदल ही आयोजन स्थल तक जाना होगा।प्रमुख मंदिरों और घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात रहेगा।सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी निगरानी रखी जाएगी।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
बरसाना लठमार होली: 24 और 25 फरवरी 2026
छाता-बरसाना रोड: भारी/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित नंदगांव-बरसाना तिराहा: भारी/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित गोवर्धन-बरसाना रोड (नीमगांव तिराहा): भारी/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित राणा की प्याऊ, गोवर्धन रोड नाला, राधा विहारी इण्टर कॉलेज नाला बैरियर, कामा रोड से बरसाना: सभी वाहन प्रतिबंधित
डायवर्जन मार्ग:
- कोसी से बरसाना होकर गोवर्धन जाने वाले वाहन कोसी-छाता मार्ग से जा सकेंगे।
- गोवर्धन से बरसाना होकर कोसी जाने वाले वाहन नीमगांव तिराहा-छाता मार्ग से डायवर्ट होंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
- गोवर्धन रोड, करहैला रोड, ढवाला रोड, बरसाना-कोसी रोड, बरसाना-छाता रोड, रूपनगर रोड, कस्वा बरसाना, कामा रोड
गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, मसानी तिराहा, विकास बाजार से कृष्ण जन्मभूमि/मंदिरों की ओर मार्ग सामान्य वाहनों के लिए बंद।वृंदावन के परिक्रमा मार्ग, छटीकरा से वृंदावन मार्ग और रूक्मिणी विहार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित।शहर के अंदर: मसानी से डीग गेट, मसानी से चौक बाजार, बैंक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित।डायवर्जन के लिए ट्रैफिक को धौलीप्याऊ, गोकुल बैराज और अन्य वैकल्पिक मार्गों से निर्देशित किया जा रहा है।रोडवेज बसें मालगोदाम तक सीमित रहेंगी।प्रशासन, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर इस होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित मार्गों और पार्किंग का पालन करें, ताकि रंग और उत्साह के इस पर्व का आनंद सुरक्षित तरीके से लिया जा सके।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज चौराहे पर मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
24 फ़रवरी 2026
कानपुर देहात : चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों के लिए ग्राम चौपालों का आयोजन, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान
24 फ़रवरी 2026
Lucknow Murder Case : पिता पढ़ाई करने का बनाते थे प्रेशर, नाराज बेटे ने टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया
24 फ़रवरी 2026