हरदोई में रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान; जांच शुरू
✍️NNS Desk

UP में हरदोई जिले के बिलग्राम नगर में मंगलवार रात से रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग लग गईं. नगर के मुख्य सदर बाजार में नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित रेडीमेड कपड़ों के मॉल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. मॉल के संचालक नगर के पुराने व्यापारियों में बताए जा रहे हैं. आग से हुए नुकसान और कारण का फिलहाल कोई स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है. प्रत्यक्षदर्शियों और फायर टीम के मुताबिक करोड़ों के नुकसान का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बाराबंकी का 1100-साल पुराना मंदिर नदी में लटका, बचाने के लिए हवन, उन्नाव में नाव चली
30 सितंबर 2026
कानपुर देहात के अंबियापुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत
29 सितंबर 2026
कानपुर में कुत्ते के काटने से बीमार बुजुर्ग ने बांके से गला काटकर दी काली मां के स्थान पर बलि
29 सितंबर 2026