अखिलेश ने अंबानी के करीबी को राज्यसभा का टिकट दिया, धनराज परिमल के पिता NDA समर्थित सांसद

✍️NNS Desk
अखिलेश ने अंबानी के करीबी को राज्यसभा का टिकट दिया, धनराज परिमल के पिता NDA समर्थित सांसद

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में चौंकाने वाला नाम उतारा है. उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के करीबी धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है. वह थोड़ी देर में सपा महासचिव रामगोपाल यादव के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान अखिलेश भी मौजूद रहेंगे.

धनराज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. जामनगर और वडोदरा मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन से जुड़े रहे हैं. वह रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड में भी डायरेक्टर हैं. उनके पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर हैं. झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं. 3 महीने पहले NDA के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे थे.

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. मौजूदा विधायकों की संख्या के लिहाज से NDA को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है. हालांकि, अखिलेश 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, तीसरा उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है.

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सीपी राय ने कहा- “अच्छा होता कि सपा प्रमुख किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाते. उन्हें जनता के हित की नहीं, बल्कि धनकुबेरों की चिंता है..”

Latest से और खबरें