कौशांबी में LPG टैंकर टोल से टकराया, धमाके के बाद आग लगी; 5 कर्मचारी झुलसे
✍️NNS Desk

UP के कौशांबी में शुक्रवार सुबह 7 बजे LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया. इसके बाद तेज धमाका हुआ। फिर आग लग गई. हादसे में 5 टोल कर्मचारी झुलस गए। टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई.
2 किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए. आग की लपटें देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइन लग गई. अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. आग इतनी विकराल थी कि कोई उसके पास जाने कही हिम्मत नहीं जुटा पाया.

पूरी तरह से झुलस गया ये शख्स
फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है. हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं महापौर, बोलीं- शासन में शिकायत करेंगी
24 सितंबर 2026
बहुचर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया मोड़, कपूत सुब्रत ही असली गुनहगार, भेजा जेल
24 सितंबर 2026
अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना, लिखा- जो पीड़ित, वो पीडीए
24 सितंबर 2026