‘मैं दलित हूं, मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं… अजय राय से झड़प पर बोलीं कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी

लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण के दौरान हुए बवाल के बाद नेत्री ममता चौधरी ने सामने आकर अपनी बात रखी. उन्होंने पूर्व अध्यक्ष अजय राय और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस घटना को दलित विरोधी बताया और कहा कि उन्हें अपशब्द कहे गए. उन्होंने कहा कि ये जो घटना हुई है वो दलित विरोधी है इस मामले की शिकायत राहुल गांधी से करने की बात कही गई है.
बकौल कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी- ‘मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, अपशब्दों का प्रयोग किया गया, कहा गया कि मारो साली को… औकात दिखाई गई. अब मैं कांग्रेस में ऊपर बात करूंगी, राहुल जी शिकायत करूंगी.’ उन्होंने अजय राय को दलित विरोधी और अग्रेसिव स्वभाव का आदमी बताया.
बताया गया कि अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ऑफिस पहुंचे थे. तभी मौके पर मौजूद ममता चौधरी ने कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए कहा- ‘यह यहां क्या कर रहे हैं? इनकी शक्ल कोई नहीं देखना चाहता.’ यह बात सुनते ही राय बिफर गए और समर्थकों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई.
वहीं, इसको लेकर ममता का कहना है कि मैंने सिर्फ इतना कहा था कि ‘मुझे देखने का शौक नहीं है.’ बाकी बातें गलत हैं. खुद अजय राय के गुर्गे कह रहे थे कि मारो-मारो. वो पहले भी अग्रेसिव रहे हैं. इन सबके बीच इमरान मसूद को धक्का क्यों दिया गया. कुल मिलकर वो (अजय राय) दलित विरोधी हैं.
इससे पहले ममता चौधरी ने कहा था- “असल में, मुझे उस समय पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा था. हम महिलाओं का एक बड़ा ग्रुप- पूरी महिला कांग्रेस विंग- दीदी ( आराधना मिश्रा-मोना) का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहा था. हमें पता चला कि दीदी आ गई हैं, और फिर हमने सुना कि अजय राय भी आए हैं. लोगों ने हमसे एक तरफ हटने और जगह बनाने के लिए कहा, तो हम एक तरफ हो गईं. मैं वहां दूसरी महिलाओं से बात कर रही थी. मुझे नहीं पता कि किसने क्या कहा या कोई खास बात कही. अचानक, पूर्व अध्यक्ष मुड़े और मुझ पर चिल्लाए, ‘अपनी हद में रहो! अपनी हद में रहो!’ फिर, उनके साथी- यूनिवर्सिटी के गुंडों या बदमाशों की तरह- आक्रामक होकर पूछने लगे, ‘किसने कहा? तुमने क्या कहा?’ वे चप्पल और जूते लहराने लगे और हाथों-पैरों से हम पर हमला करने लगे. यह विरोधी गुटों के बीच टकराव नहीं था; यह बस एक तरफ पुरुष और दूसरी तरफ महिलाएं थीं.

ममता ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया- मुझे अब भी समझ नहीं आता. वे मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं, दावा कर रहे हैं कि मैंने यह कहा या वह कहा… इसके अलावा, अगर आप वीडियो देखें, तो पाएंगे कि मैं उनकी तरफ देख भी नहीं रही थी; मुझे पता भी नहीं था कि वे कब वेन्यू में आए… उन्हें हमेशा से दलितों से दिक्कत रही है; वे पहले भी ऐसा ही व्यवहार करते थे… पूरी महिला कांग्रेस- हम सब राहुल जी के पास जाएंगे, और उनके बर्ताव और उनके लोगों के व्यवहार की शिकायत करेंगे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में पंचर की दुकान में सोते युवक को सांप ने डसा, मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
12 अक्तूबर 2026
इटावा में हिस्ट्रीशीटर ने DM कार्यालय के बाहर डाई पी, पेट्रोल डाल किया आत्मदाह का प्रयास
12 अक्तूबर 2026
कानपुर के चकेरी में चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना
12 अक्तूबर 2026