कानपुर में गंगा उफनाई, नाव से स्कूल जा रहे बच्चे; फर्रुखाबाद व उन्नाव में भी बिगड़ रहे हालात

पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं. 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं. सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ है.
काशी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है. 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं. हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है. घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं. लोगों को आधे से एक घंटे तक शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

उन्नाव में गंगा उफनाई, कॉलोनियों में पानी घुसा, गलियों में नाव चल रही
कानपुर में गंगा नदी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है. 5 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है. बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं. सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं. उन्नाव में गंगा का पानी कॉलोनियों में घुस गया है. छतों पर लोगों की जिंदगी बीत रही है. गलियों में नावें चल रही हैं.
लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी में अब तक 70 एकड़ जमीन समा चुकी है. रायबरेली में घर में 5 फीट लंबा सांप घुस गया. आज 48 जिलों में बारिश का अलर्ट है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है.
वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा-“फिलहाल यूपी से मानसूनी बादल छंट गए हैं. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने वाला है. इसके असर से प्रदेश में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा. आने वाले दिनों में पूरे यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना है.”
फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर दूर

फर्रुखाबाद के 49 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे है. बुधवार सुबह गंगा का जलस्तर 137.05 मीटर दर्ज किया गया. सदर तहसील के 12 गांव, कायमगंज के 18 गांव और अमृतपुर तहसील के 19 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. बुधवार को भी नरौरा बांध से 1,18,305 क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

घाटमपुर के पतारा में गांव किनारे मिला दलित युवती का शव, प्रेमी संग भाग निकली थी
13 अगस्त 2026
शिवपाल बोले-‘आजम खान को यूपी का गृह मंत्री बनाएंगे’, जेल में मुलाकात के बाद किया ऐलान
12 अगस्त 2026
कानपुर में शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे, दर्जनभर गाड़ी से पहुंचे अफसर जांच में जुटे
12 अगस्त 2026