बाराबंकी में सरयू ने मचायी तबाही, मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समाया; बाबा नारायण दास धाम पर खतरा

UP में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। करीब 70 घंटे तक हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. बाराबंकी में 30 दिन से सरयू नदी में लटकी 150 साल पुरानी मस्जिद बह गई. उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोनिक टोल प्लाजा के पास 2-3 फीट जलभराव हो गया. पंप की मदद से पानी को एक्सप्रेस-वे से बाहर निकाला गया.
नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी एक बार फिर उफना गई है. रामनगर के हेतमापुर गांव में पिछले करीब 15 दिन से जारी कटान में नदी के मुहाने पर बनी मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है. अब सदियों पुराने आस्था केंद्र बाबा नारायण दास धाम पर भी संकट मंडरा रहा है.
तेजी से हो रही कटान मंदिर की सीमा तक पहुंच गई है. करीब 15 दिन पहले भी जब कटान तेज हुई थी, तब बाबा नारायण दास धाम को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे. इसके बाद सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था. अब दोबारा कटान तेज होने पर पूरा प्रशासनिक अमला हेतमापुर में डटा है.
नदी लगातार धाम की ओर जमीन काट रही है. ग्रामीणों में धाम को लेकर चिंता बढ़ गई है. प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर कटान की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बचाव के उपाय किए जा रहे हैं. एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि वह मौके पर हैं और कटान रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं.

इधर लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास सड़क धंस गई. चौराहों पर पानी भर गया। बख्शी का तालाब इलाके में खेत जलमग्न हो गए. फसलें गिरकर डूब गईं. आंधी-बारिश से प्रदेश में 2 दिन में 63 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल बारिश थमी है, लेकिन आसमान में काले बादल छाए हैं.
इससे पहले, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली समेत लगभग पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई. 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं. गांव, गली और मोहल्लों में पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं. हजारों पेड़ और पोल उखड़कर गिर गए. कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया. हरदोई में ADM की गाड़ी कीचड़ में फंस गई. लोगों ने धक्का देकर निकाला.
कुशीनगर में गंडक बैराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को श्रावस्ती दौरा रद्द करना पड़ा. बरेली और गोरखपुर में गलियों में बाइक और कारें डूब गईं. हरदोई में कोतवाली में पानी भर गया. बरसाती पानी SHO के कमरे में घुस गया. योगी ने लोगों से अपनों का ख्याल रखने की अपील की है.
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 45.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 1.8 मिमी से 20 गुना ज्यादा है. आज प्रदेश के 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है. वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है. कल से सिर्फ हल्की-फुल्की बारिश होगी. अक्टूबर शुरू होते ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा.
अयोध्या से और खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय अब आरोपी नहीं, गवाह बनेंगे
24 सितंबर 2026
चंपत राय की जगह लेंगे गोविंद गिरि, राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव; महेश भागचंदका बने नए कोषाध्यक्ष
2 सितंबर 2026
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान को लीड किया था
2 सितंबर 2026