संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 की मौत

UP के संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस-वे पर बरेली से पंजाब जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बहजोई chc में भर्ती कराया.
झपकी बनी हादसे की वजह: जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस में 150 से अधिक मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के काम से बरेली से पंजाब जा रहे थे. जब बस बहजोई क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई. झपकी लगते ही बस पर से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार बस डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.
पुलिस और एम्बुलेंस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन: घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय पुलिस की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया. पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को तुरंत बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया.
सीएमओ पहुँचे अस्पताल, घायलों को किया गया रेफर: हादसे की सूचना मिलने पर सीएमओ (CMO) डॉ. तरुण पाठक खुद बहजोई सीएचसी पहुँचे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में बड़ा हादसा! वाटर टैंक में दम घुटने से 2 की मौत
26 जुलाई 2026
भारी बारिश से बलिया में स्कूल नदी में समाया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी
26 जुलाई 2026
महाराजपुर में खेत के पास युवक का गोली लगा शव मिला, तीन दिन पहले गांव आया था
25 जुलाई 2026