औरैया : पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर से लूट, तमंचा दिखाकर 3.5 लाख कैश और सामान लेकर फरार बदमाश

रिपोर्टर अमित शर्मा उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

कैसे हुई वारदात?
यह घटना बेला रोड निवासी पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश कुमार गुप्ता के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, वह सहार क्षेत्र में अपनी डीलरशिप का काम खत्म कर शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर लौट रहे थे।जैसे ही वह असेनी और बर्रू के बीच तालाब के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी।
तमंचा दिखाकर लूट
टक्कर लगते ही जैसे ही पीड़ित संभले, एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उन्हें धमकाया। इसके बाद बदमाशों ने उनका बैग, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली।पीड़ित के अनुसार, बैग में करीब 3.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
मदद के लिए पहुंचे पीड़ित
घटना के बाद किसी तरह पीड़ित पास के पावर हाउस पहुंचे और परिजनों के साथ-साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस की कार्रवाई
दिबियापुर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।इस तरह की वारदात ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। रात के समय हाईवे और सुनसान इलाकों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सिद्धार्थनगर तहसील दिवस में DM सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
18 अप्रैल 2026
Lucknow Kanpur Travel: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर महंगा टोल, ट्रेन बनी सस्ती और तेज़ विकल्प!
18 अप्रैल 2026
इटावा को मिली बड़ी सौगात,पर्यटन मंत्री ने 14 करोड़ की योजना का किया लोकार्पण, सपा प्रमुख और राहुल गांधी को घेरा
18 अप्रैल 2026