कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मरने वालों की संख्या 11 हुई, ATS करेगी जांच, CM योगी ने किया मदद का ऐलान

✍️NNS Desk
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मरने वालों की संख्या 11 हुई, ATS करेगी जांच, CM योगी ने किया मदद का ऐलान

UP के कौशांबी में सोमवार सुबह 11 बजे एक पटाखा गोदाम में हुए भीषण धमाके से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए. साथ ही मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2026

मृतकों के नाम
प्रियांजलि – 5 वर्ष / महिला
प्रवीण सिंह – 13 वर्ष / पुरुष
जाह्नवी – 12 वर्ष / महिला
आदित्य – 12 वर्ष / पुरुष
रवि – 8 वर्ष / पुरुष
ज्ञान सिंह – 40 वर्ष / पुरुष
आदित्य – 8 वर्ष / पुरुष
अंजू – 32 वर्ष / महिला
विक्रम सरोज – 35 वर्ष / पुरुष
अंश – 6 वर्ष / पुरुष
नन्हा – 4 वर्ष / पुरुष

विस्फोट की चपेट में कई मकान क्षतिग्रस्त : बताया जा रहा है कि पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर आदित्य नाम से संचालित बताए जा रहे पटाखा गोदाम में अचानक तेज विस्फोट हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. विस्फोट की चपेट में आने से कई मकानों के क्षतिग्रस्त और कुछ मकानों के ध्वस्त होने की सूचना है.

 चीख-पुकार और अफरा-तफरी: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव दल भी मौके पर पहुंचकर मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान में जुटे हैं. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

जांच में जुटा प्रशासन: धमाका किस कारण से हुआ और गोदाम में वैध-अवैध कितनी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, पुलिस और प्रशासन इसकी गहनता से जांच कर रहा है.  फिलहाल प्राथमिकता मलबे से लोगों को सकुशल बाहर निकालने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें