अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया हमला, PDA और गोरखपुर मामले को लेकर कही कई बातें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA भी बढ़ रहा है।

अखिलेश यादव ने रोबो डॉग विवाद में घिरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि “रोबोट तो है, लेकिन दिखता कैसा है। सीएम के वस्त्र से जनता धोखा खा रही है।”उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा“गीता में कहा गया है कि जो माया में रहकर भी माया से दूर रहे, वही असली योगी होता है। सिर्फ वस्त्र से योगी नहीं होता।”
शंकराचार्य और बीस साल पुरानी फिल्मों पर टिप्पणी
अखिलेश यादव ने पूज्य शंकराचार्य का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग बीस साल पुरानी फिल्में देखकर संतों के खिलाफ घटिया आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने कहा “शंकराचार्य के साथ क्या हो रहा है? इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पहले उन्हें सम्मान दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।”
गोरखपुर मामला और आंखों की रोशनी
पूर्व मुख्यमंत्री ने गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहाँ 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई और वहां गोरखधंधा चल रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा:“बीजेपी वाले पहली रोटी कभी गाय को नहीं खिलाते, पहले खुद खाते हैं।”अखिलेश ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है और राजनीतिक दबाव में भी कमजोर नहीं हुई।
राहुल गांधी और SPG हटाने पर टिप्पणी
अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी से SPG हटाने और उनके घर को छीने जाने के बाद भी पार्टी मजबूत बनी है। उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि उनका घर भी छीना गया, लेकिन इससे उनकी ताकत में कमी नहीं आई, बल्कि और बढ़ी है।पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा“हमारा ऑफर है- 100 विधायक लाइए, सीएम बन जाएं।”यह बयान स्पष्ट रूप से राजनीतिक चुनौती और विपक्षी दलों को संदेश देने के इरादे के साथ दिया गया।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Amid AI Summit Chaos PM Modi’s speech viral: “AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
22 फ़रवरी 2026
कासगंज: 5 शव मिलने से सनसनी, मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश
22 फ़रवरी 2026
कानपुर : प्रधान पुत्र पर दलित परिवार पर हमला, आधा दर्जन घायल, घर में आग
22 फ़रवरी 2026