पुलिस पर फायरिंग करने वाले का निकाला 2KM पैदल जुलूस, आरोपी बोला- ‘अब दोबारा ना करूंगा’

कानपुर के चकेरी में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी का करीब 2 किलोमीटर लंबा पैदल जुलूस निकाला गया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मंगलवार रात गिरफ्तारी के दौरान भागने का कोशिश की थी. खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर अवैध असलहा भी बरामद किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को उसके मोहल्ले में लेकर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों के सामने उसने अपनी गलती मानी. भविष्य में अपराध न करने की बात कही. घटना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया है.
हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज: थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची थी. पुलिस को देखते ही आरोपी यश राजपूत भागने लगा. खुद को चारों ओर से घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सिपाही अरुण कुमार बाल-बाल बच गए. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
सरकारी कार्य में बाधा समेत नई धाराओं में दर्ज हुआ केस: पुलिस पर फायरिंग की घटना के बाद आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और अन्य गंभीर धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी यश राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस ने मोहल्ले में ले जाकर लोगों से आमना-सामना कराया: मोहल्ले में ले जाकर कराया आमना-सामना गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को लालबंगला के काजीखेड़ा स्थित उसके मोहल्ले में लेकर पहुंची. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने स्थानीय लोगों को घरों से बाहर बुलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. स्थानीय लोगों के सामने आरोपी ने अपने किए पर पछतावा जताया और अपनी गलती स्वीकार की. उसने कहा कि उससे बड़ी भूल हुई है और भविष्य में वह दोबारा ऐसा अपराध नहीं करेगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

गोरखपुर में चलती ट्रेन से बाहर उड़ने लगे 500-500 के नोट, रुपये की बरसात में लोगों ने हाथ साफ किए
29 अगस्त 2026
लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, अस्पतालों में अलर्ट; नोएडा समेत कई जिलों में तेजी से फैला H1N1
29 अगस्त 2026
जाजमऊ में ‘ययाति’ का 2800 साल पुराना टीला दरका: दो मकानों का हिस्सा गंगा में समाया
29 अगस्त 2026