किदवई नगर के ओशियन ग्रैंड होटल में पुलिस छापा, 13 जुआरी अरेस्ट; लाखों की नकदी बरामद

✍️NNS Desk
किदवई नगर के ओशियन ग्रैंड होटल में पुलिस छापा, 13 जुआरी अरेस्ट; लाखों की नकदी बरामद

कानपुर पुलिस ने आज एडीसीपी साउथ सुमित रामटेक की अगुवाई में किदवई नगर के उस्मानपुर स्थित ओशियन ग्रैंड होटल में बड़ी छापेमारी कर 13 जुआरियों को धर दबोचा और लाखों की नगदी बरामद की. वहीं, सरगना और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए. मुख्य आरोपी संदीप साहू की अरेस्टिंग के कोशिश जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह पक्की सूचना थी कि होटल में महीनों से रूम बुक कर जुआ खेला जा रहा था और यह होटल संचालक की मिलीभगत से चल रहा था. एडीसीपी साउथ सुमित रामटेक ने होटल का रजिस्टर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज खंगाले और सीनियर स्टाफ से पूछताछ की.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.48 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।.जांच में सामने आया कि सरगना कुछ घंटों के लिए 4 से 6 हजार रुपए में होटल का लग्जरी कमरा बुक कराकर वहां जुए की फड़ सजाता था. खिलाड़ियों के लिए स्नैक्स की भी व्यवस्था करता था. करीब डेढ़ महीने से होटल में जुआ संचालित होने की सूचना पर पुलिस चार दिन से रेकी कर रही थी. छापेमारी के बाद होटल का एंट्री रजिस्टर और डीवीआर जब्त कर लिया गया है, जबकि होटल संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी.

डेढ़ माह से होटल में खिलवाया जा रहा था जुआं: एडीसीपी स्पेशल ऑपरेशन ने बताया कि करीब डेढ़ माह से किदवई नगर स्थित ओशियन ग्रैंड होटल में जुएं की फड़ संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थी. जिसपर पुलिस टीम होटल की पिछले चार दिनों से रेकी कर रही थी. शक पुख्ता होने पर बुधवार शाम करीब 6 बजे पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान होटल के रूम नंबर 314 में 13 जुआरी पकड़े गए. इस दौरान जूही परमपुरवा निवासी सरगना संदीप साहू मौके से फरार हो गया.

एडीसीपी ने बताया कि संदीप के खिलाफ सेन पश्चिमपारा और गोविंद नगर थाने में पूर्व में जुआं अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था. संदीप पिछले डेढ़ महीने से होटल में जुआं खिलवाने का काम कर रहा था. वह होटल का लग्जरी रूम 2 से 3 घंटे के लिए 4 से 6 हजार रुपए में बुक करता था. जुआं खेलने वालों के लिए वह स्नैक्स की भी व्यवस्था करता था, छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ तकरीबन 5 बिल लगे है.

छापेमारी के दौरान एडीसीपी ने होटल के एंट्री रजिस्टर की भी जांच की, जिसमें होटल में ठहरने वाले लोगों को नाम, मोबाइल नंबर सही नहीं मिले. एडीसीपी ने बताया कि होटल का एंट्री रजिस्टर व डीवीआर जब्त कर लिया है. होटल संचालक व मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी.

उत्तर प्रदेश से और खबरें