12 साल के मासूम के साथ नाबालिग ने किया गंदा काम, घर आए पीड़ित परिवार को आरोपी की फैमिली ने पीट दिया

कानपुर: कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में समाज को विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय किशोर (कक्षा 9 का छात्र) ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले 12 साल के मासूम के साथ न केवल अप्राकृतिक संबंध बनाए,बल्कि इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक रूप से वायरल भी कर दिया.यह घटना 8 फरवरी की बताई जा रही है,जिसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के पिता को इलाके के ही एक युवक ने वह वीडियो दिखाया.

पीड़ित परिवार पर टूट पड़ा आरोपी का परिवार
पीड़ित किशोर के पिता पेशे से एक ई-रिक्शा चालक हैं. उन्होंने इस घटना की जानकारी होने पर आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया,लेकिन जब न्याय की उम्मीद लेकर पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा,तो वहां सहानुभूति के बजाय उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा.आरोपी के परिजनों राजा,गुनी,बिट्टू और पंकज ने न केवल पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और गाली-गलौच की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया.
घटना से सहम गया है पीड़ित,घर से नहीं निकल रहा
घटना ने 12 वर्षीय पीड़ित को गहरे मानसिक सदमे में धकेल दिया है.पिता के अनुसार,उनका बेटा अब किसी से बात नहीं कर रहा है और डर के कारण घर से बाहर निकलने या खेलने जाने से भी कतरा रहा है.शनिवार 14 फरवरी 2026 को थाना चकेरी में मामले की लिखित शिकायत दर्ज की गई.थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी 14 वर्षीय किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है.पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Goat Birthday Celebration Hardoi: हरदोई में बकरियों का भव्य जन्मदिन: ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ के जश्न में उमड़ा गांव, DJ पर थिरके ग्रामीण
16 फ़रवरी 2026
अमेठी: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (सक्षम), टिकरिया में जीडीए प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
16 फ़रवरी 2026
Mahoba Viral Video: Mahoba में जल जीवन मिशन टंकी में दरार…पानी टपकने लगा, वीडियो वायरल
16 फ़रवरी 2026