सौरव गांगुली को मिली पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी; दर्ज कराई शिकायत

✍️NNS Desk
सौरव गांगुली को मिली पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी; दर्ज कराई शिकायत

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी है. इसके चलते दोनों के कोलकाता के घर पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. गांगुली परिवार ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक धमकी भरा खत बंगाल क्रिकेट अध्यक्ष के ऑफिस में सोमवार को खोला गया. यह पत्र अंग्रेजी में लिखा गया था. इसमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले छह महीने से ऐसे पत्र लगातार आ रहे हैं.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शुरुआती दौर में इन पत्रों को यह मानकर नजरअंदाज कर दिया गया कि उत्साही फैन्स ने इन्हें भेजा होगा लेकिन लगातार आने वाले लेटर्स और इनकी आक्रामक भाषा को देखते हए परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. मामले को लेकर ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. राज्य सरकार के सुरक्षा विभाग को भी सूचित किया गया है और उन्हें तुरंत कदम उठाने के लिए कहा गया है.

स्पोर्ट्स से और खबरें