एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड: प्रणवी ने गोल्फ में सोना जीता, कुमकुम का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 18वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीत लिया. इससे पहले 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व की महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी. शनिवार को आए 2 गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में 5 वें स्थान पर हैं.
प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं. फाइनल राउंड से पहले प्रणवी ने 15-अंडर 195 के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बनाई थी.
कुमकुम ने जीत लिया गोल्ड मेडल: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. कुमकुम एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराया. मुकाबला शूट ऑफ में गया, जहां कुमकुम ने जीत हासिल की. भारतीय टीम का मौजूदा एशियन गेम्स में ये आर्चरी में पांचवां गोल्ड मेडल रहा. एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या अब 77 (17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज) हो गई है.
स्पोर्ट्स से और खबरें

44 साल बाद भारत की बेटियों ने हॉकी में चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, 13वें दिन भारत को 6 गोल्ड मिले
2 अक्तूबर 2026
लवलीना के दनदनाते मुक्के से चीनी बॉक्सर ढेर, मिला सोना; भारत 12 GOLD के साथ आया 6 नंबर पर
2 अक्तूबर 2026
भारत ने आखिरी मिनट में गोलकर पाकिस्तान को हराया, एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा
1 अक्तूबर 2026