योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- ‘आप भी आइए आमने-सामने हो मुकाबला’

योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की. बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं. आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं. चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं. लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए. एक बार आमना-सामना हो ही जाए.
उन्होंने कहा- “सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं. ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग हैं. ये हमसे क्या लड़ेंगे, इनकी हिम्मत नहीं है. जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी स्थिति इन लोगों की हो चुकी है.”
योगी ने कहा- अरे अखिलेश जी, अयोध्या हमारा पावन धाम है. मैं इसलिए अयोध्या बार-बार जाता हूं, जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो. यूपी की पहचान पर किसी प्रकार का कलंक न लगे. अयोध्या हमारी आस्था की स्थली है. चुनाव लड़ने के लिए नहीं, वहां के विकास के लिए हम जाते हैं.
अखिलेश ने गुरुवार को सीएम योगी को चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था- बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे देश की जनता धर्म और धन चुराने वालों को बख्शेगी नहीं.
अयोध्या से और खबरें

बाराबंकी में सरयू ने मचायी तबाही, मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समाया; बाबा नारायण दास धाम पर खतरा
27 सितंबर 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय अब आरोपी नहीं, गवाह बनेंगे
24 सितंबर 2026
चंपत राय की जगह लेंगे गोविंद गिरि, राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव; महेश भागचंदका बने नए कोषाध्यक्ष
2 सितंबर 2026