कानपुर के हटिया बर्तन बाजार में 100 साल पुरानी बिल्डिंग के दो घरों की दीवारें गिरीं, बड़ा हादसा टला

कानपुर में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट खुदाई के दौरान बगल की 100 साल पुरानी 4 मंजिला बिल्डिंग के दो घरों की दीवार और फर्श भरभराकर नीचे गिर पड़ा. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाल लिया. एक व्यक्ति को पैर में चोट आई जिसे अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसीपी भी पहुंचे, मामलें जांच की बात कही गई है. इसके साथ ही आर्यनगर सपा विधायक अमिताभ भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कार्रवाई की बात की है. हादसा शनिवार रात मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बाजार की है.
कमरे में खाना खा रहे थे, तभी गिरी दीवार जितेंद्र शर्मा उर्फ बब्लू, उनके भाई पिंटू और गीता देवी घर के कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान बगल में चल रही बेसमेंट की खुदाई के कारण मकान की पिछली दीवार ढह गई और तीनों मलबे में दब गए.
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल जितेंद्र शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया.
हादसे के बाद मजदूर और जेसीबी चालक गायब हो गए स्थानीय लोगो ने बताया कि दीवार गिरते ही खुदाई में लगे मजदूर और जेसीबी चालक मौके से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई.
विधायक ने लिया जायजा, मदद का दिया भरोसा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. विधायक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बेसमेंट की खुदाई से डर बना हुआ था स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में करीब एक माह से बेसमेंट की खुदाई चल रही थी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी. लोगों ने बताया बगल का मकान काफी पुराना है, इसलिए बेसमेंट के कारण लोग पहले से ही डरे हुए थे क्योकि यहां पुराने मकान बने हुए है.
कानपुर नगर से और खबरें

पनकी में बमबाजी व फायरिंग से फैलाई दहशत: 40 सेकेंड में 4 धमाके, CCTV आया सामने
12 जून 2026
जाजमऊ की लेदर फैक्ट्री में आग, दहशत में आए लोग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
12 जून 2026
3200 करोड़ के अवैध लेनदेन में शातिर संजीव दीक्षित अरेस्ट, मिला 323 करोड़ का और काला लेनदेन
12 जून 2026