कानपुर सेंट्रल पर RPF ने आठ किन्नरों को दबोचा, यात्रियों को परेशान कर मचा रहे थे उत्पात

✍️NNS Desk
कानपुर सेंट्रल पर RPF ने आठ किन्नरों को दबोचा, यात्रियों को परेशान कर मचा रहे थे उत्पात

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में खलल डालने के आरोप में आरपीएफ ने आठ किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की. शुक्रवार को दिल्ली छोर के फुटओवर ब्रिज पर गश्त के दौरान आरपीएफ को सभी आपस में न्यूसेन्स करते मिले. जवानों ने उन्हें समझाकर रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और यात्रियों को असुविधा न देने की हिदायत दी. आरोप है कि इसके बाद भी वे नहीं माने.

आरपीएफ ने सभी आठ को हिरासत में लेकर रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत कार्रवाई की. मामले में आठ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. यात्रियों से अपील की गई है कि किसी तरह की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल आरपीएफ कर्मियों या रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दें.

उत्तर प्रदेश से और खबरें