देहरादून के विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल, आरोपी के घर को भीड़ ने फूंका

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर (सहसपुर थाना क्षेत्र) अंतर्गत बैरागीवाला गांव में पानी लगाने के मामूली विवाद ने एक बड़े और खौफनाक सांप्रदायिक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है. गांव में समुदाय विशेष के हमलावरों द्वारा घर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले में भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप (43 वर्ष) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस जघन्य वारदात के बाद से पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव चरम पर है और उग्र ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर आरोपियों के खिलाफ अत्यंत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.
खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था पुराना विवाद
पुलिस को दी गई आधिकारिक तहरीर और मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया.

घर में घुसकर हथौड़ों से किया हमला, मौके पर ही थमी सांसें
हमलावरों ने घर में घुसते ही पूरे परिवार पर बेहद बर्बरता और क्रूरता से जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने धारदार हथियारों और हथौड़ों से सीधे सिर पर कई वार किए. इस जानलेवा मारपीट में अशोक कुमार के बड़े भाई और भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य राजेश कुमार, अशोक कुमार और सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
जैसे यूपी में योगी का बुलडोजर चलता है, वैसे ही इनके घर तोड़े जाएं-पीड़ित पिता
जी मीडिया संवाददाता ने जब घटनास्थल पर शोकाकुल परिवार और मृतक विनोद के बुजुर्ग पिता भगवत कश्यप से बातचीत की, तो उनका दर्द और आक्रोश फूट पड़ा . भर्राई आवाज और भारी गुस्से में पिता भगवत कश्यप ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “इन हत्यारों ने मेरे निर्दोष बेटे को बेरहमी से मार डाला. हमारी मांग है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाती है, उसी तरह उत्तराखंड शासन भी इन आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले। इनके घरों को जमींदोज किया जाए और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा, जैसे एनकाउंटर या फांसी दी जाए।”
12 नामजद समेत 25-30 अज्ञात पर केस, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों और कोतवाली की पुलिस फोर्स और पीएसी को तुरंत बैरागीवाला और अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है.

सहसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की लिखित तहरीर के आधार पर रज्जाक, अमन, इश्तियाक और यूनुस समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 से 30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या, दंगा भड़काने और जानलेवा हमले की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपियों रज्जाक और अमन सहित कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है. स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सबसे सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
सहसपुर के बैरागीवाला में भारी तनाव
बीजेपी नेता विनोद कश्यप की हत्या से भड़का गुस्साचप्पे-चप्पे पर फोर्स ग्राउंड जीरो पर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गाँव, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनाततनावपूर्ण स्थिति मुस्लिम समाज के आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद गाँव में सांप्रदायिक तनाव गहरायाजी मीडिया ग्राउंड रिपोर्ट शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटा प्रशासन, मौके पर पल-पल की स्थिति पर रखी जा रही है नज़रआरोपियों की तलाश बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश पुलिस की कई टीमें दे दबिश रही हैं.
उत्तराखंड से और खबरें

उत्तराखंड का ‘गोल्डन बॉय’ जसपाल राणा शांत : 49 वर्ष की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
12 जून 2026
Kedarnath snowfall update: केदारनाथ धाम फिर बर्फ की चादर में लिपटा, कपाट खुलने से पहले मौसम बना चुनौती
4 अप्रैल 2026
Dehradun Bus Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
3 फ़रवरी 2026