बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

✍️NNS Desk
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

UP के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, कई मृतक एक ही परिवार के हैं। जबकि तीन लोग घायल हो गए. हादसा नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास हुआ, जहां एक ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, ईको वैन में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे. सभी कासगंज जिले के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहे थे. इसी दौरान नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें