दिल्ली बवाल को लेकर UP में सपा-कांग्रेस सड़क पर उतरी, काशी में पुलिस से नोकझोंक

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यूपी में बुधवार को सपा-कांग्रेस सड़क पर उतर आई है. काशी में अंबेडकर मूर्ति की तरफ बढ़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई. पुलिस उन्हें टांगकर लेकर गई। उन्नाव में प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ठूंस-ठूंसकर बस में भरा और पुलिस लाइन ले आयी. कुछ कार्यकर्ता बस की छत पर बैठे नज़र आये.
मेरठ में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. आगरा में डफली बजाकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदेश में पुलिस ने सपा-कांग्रेस के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर रखा है.
उधर, संसद में अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया. कहा- कांग्रेस और भाजपा को बोलने मौका मिला, लेकिन हमें नहीं दिया गया. यह मुद्दा सपा, कांग्रेस और भाजपा का नहीं है, यह छात्रों और नौजवानों का मुद्दा है. पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया?
वहीं, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 50 घंटे से धरने पर बैठे हैं. तेज बारिश के बीच भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं. अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- सरकार का रवैया पूरी तरह तानाशाही और हिटलर जैसा हो चुका है.
आगरा से और खबरें

आगरा में वकील का ‘माऊ’ उड़ गया, शहरभर में लगवाए पोस्टर; इनाम रखा 50 हजार
18 जुलाई 2026
आगरा की दृश्यम: पति की लाश के ऊपर 46 दिन नहाती रही पत्नी, रूबी के सीने में कई राज दफन
4 जुलाई 2026
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भाषण शुरू होते ही गुल हो गई बिजली, मंच से भड़के ‘केशव’
10 जनवरी 2026