आगरा में एक्सप्रेस-वे पर 140 की स्पीड वाली कार 5 बार पलटी, 3 की मौत; सीट बेल्ट से 2 की जान बची

आगरा में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर 4-5 बार पलट खाई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. 2 लोग घायल हैं. कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे. हादसा शनिवार सुबह 7 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डौकी थाना क्षेत्र में हुआ.
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त क्रेटा कार की स्पीड करीब 140 थी. मरने वाले तीनों लोग पिछली सीट पर बैठे थे. तीनों कार से उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरे. सिर में चोट लगने से उनकी जान चली गई. आगे बैठे ड्राइवर और एक युवक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी. इस वजह से दोनों की जान बच गई.


हादसा इतना जोरदार था कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई. आगे और पीछे का हिस्सा डैमेज हो गया. साइड से भी पिचक गई. पहिए तक अलग हो गए. पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को सड़क से हटवाया. मृतकों की पहचान जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है. घायलों में जसवंत (ड्राइवर) और चंद्रकांत शामिल हैं.
आगरा से और खबरें

आगरा के बाद हापुड़ के इस गांव में नेताओं की ‘नो-एंट्री’, UGC को लेकर सवर्ण समाज का गुस्सा भड़का
14 सितंबर 2026
दिल्ली बवाल को लेकर UP में सपा-कांग्रेस सड़क पर उतरी, काशी में पुलिस से नोकझोंक
22 जुलाई 2026
आगरा में वकील का ‘माऊ’ उड़ गया, शहरभर में लगवाए पोस्टर; इनाम रखा 50 हजार
18 जुलाई 2026