एअर इंडिया के विमान से हवा में निकला धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग
✍️NNS Desk

लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में धुएं का संकेत मिलने के बाद एहतियाती लैंडिंग कराई गई. एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 वाराणसी से दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिला.
इसके बाद विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर एहतियाती लैंडिंग की. विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गया.फ्लाइट में कुल 155 यात्री और क्रू सवार थे. सभी लोग सुरक्षित हैं. फिलहाल शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में धुएं का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में एहतियाती लैंडिंग कराई गई थी. जांच के दौरान मौके पर धुआं नहीं मिला.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

अखिलेश यादव के गढ़ कन्नौज PDA सम्मलेन फ्लॉप, नाराज सपा प्रमुख ने भंग की पूरी जिला इकाई
18 अक्तूबर 2026
नोएडा कांड में नया ट्विस्ट: बहन के लालच ने ली भाई परिवार की जान, पिता ने ही मिलाया था मैगी में जहर
18 अक्तूबर 2026
कानपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने MR को कुचला: 5 फीट उछलकर सड़क पर गिरा, 8मी. दूर तक घिसटा
18 अक्तूबर 2026