White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: दो नेशनल गार्ड घायल, संदिग्ध अफगान मूल का हमलावर गिरफ्तार

White House Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो नेशनल गार्ड कर्मचारियों पर एक संदिग्ध ने टार्गेटेड अटैक करते हुए गोलियां चला दीं। दोनों सैनिकों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

हमलावर को भी मुठभेड़ में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था।

एफबीआई ने इस घटना की जांच को शुरुआती तौर पर संभावित आतंकवादी हमले के रूप में दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावर के मकसद, संपर्क और बैकग्राउंड की गहराई से जांच कर रही हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हमले का उद्देश्य क्या था और क्या हमलावर ने किसी संगठन से प्रेरणा ली थी।घटना के बाद व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026