Rinku Singh Father Death News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पीटल में थे भर्ती

Rinku Singh Father Death News: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिक शरीर क्वारसी स्थित ओजोन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा गया है. इस बीच शुभचिंतकों व रिश्तेदार भी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं. वर्तमान में रिंकू सिंह भारत की अंतरराष्ट्रीय T20 वर्ल्ड कप टीम के हैं सदस्य है और दोपहर तक रिंकू के धर पहुंचने की संभावना है.

इससे पहले भी पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा था. टी-20 विश्वकप के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र में रिंकू हिस्सा नहीं ले पाए थे, जबकि अन्य खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे. इसके बाद स्पष्ट हुआ कि उनके पिता की हालत नाजुक है और इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था.

हाल ही में टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर गए हैं और उनके जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है. हालांकि अब पिता के निधन के बाद वह विश्वकप के आगामी मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
दिल्ली से और खबरें

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार खाई में गिरी, तीन दोस्तों की मौत
7 जुलाई 2026
दिल्ली में पकड़े गये ISI से जुड़े 4 आतंकी, रच रहे थे कई धार्मिक स्थलों पर हमले की साजिश
2 जुलाई 2026
भारत से अफगानिस्तान तक डोली धरती, दिल्ली-NCR कश्मीर समेत कई शहरों में भूकंप के तेज झटके
27 जून 2026