UP में बारिश का फिर कहर: ललितपुर में बहा टैंकर, लखनऊ में 22 घंटे से बरसात

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्नब’ से UP में मौसम बिगड़ गया है. आधे से ज्यादा यूपी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है. आसमान में बादल छाए हैं। दिन में अंधेरे जैसा माहौल है. आंधी जैसी हवाओं की वजह से कई जगह फसलें गिर गई हैं. खेतों में पानी भर गता है.
लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 40 शहरों में मौसम बिगड़ा हुआ है. लखनऊ में 22 घंटों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. खराब मौसम की वजह से अयोध्या-सुल्तानपुर में 12वीं और जौनपुर-गोंडा में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.
ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से जामनी नदी उफान पर है. कुझान घाट के पास पुल डूब गया. सुबह तेज बहाव के बीच पेट्रोल टैंकर फंस गया. बहकर पुल और नदी के बीच फंस गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. ग्रामीणों की मदद से टैंकर को बाहर निकाला। आज 65 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है.
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- “बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट को पार कर चुका है. इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं की हलचल तेज हो गई है. इस सिस्टम के असर से 27-28 सितंबर तक पूरे यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है. मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर के गुजैनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; शराब पी रखी थी
25 सितंबर 2026
नोएडा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले इंजीनियर मयंक और सरोज के शव हमीरपुर के राठ पहुंचे
25 सितंबर 2026
चकेरी में रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोकना पड़ा कालका-मुरी जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें
24 सितंबर 2026