UP में बारिश से हालात खतरनाक, नगर निगमों का निक्कमापन उजागर; 58 जिलों में स्कूल बंद

✍️NNS Desk
UP में बारिश से हालात खतरनाक, नगर निगमों का निक्कमापन उजागर; 58 जिलों में स्कूल बंद

UP में लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं. पूरे प्रदेश में पिछले 40 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है. 40-50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में पानी घुस गया है. 32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. सीएम योगी ने कहा- लोग बेवज़ह घर के बाहर ना निकले अपनों का ख़याल रखें, सरकार आपके साथ खड़ी है.

इस बारिश से यह बात साफ़ हो गयी कि नगर निगम और नगर पालिका किसी काम की नहीं. भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे इन निकायों को कभी आम आदमी की ऐसी मुसीबतों से कोई सरोकार नहीं रहा.

लखनऊ में घरों में किचन और बेडरूम तक पानी घुस गया. गलियों में कमर तक पानी में लोग बाइक और साइकिल से चलते नजर आए. सड़कों पर पेड़-पोल गिरने से लंबा जाम लग गया. लगातार हो रही बारिश ने मौसम का 19 साल रिकॉर्ड टूट गया. शुक्रवार को दिन का तापमान 23.5°C पहुंच गया. इससे पहले 25 सितंबर 2007 को तापमान 23°C रिकॉर्ड किया गया था.

कानपुर और फतेहपुर में गली-मोहल्लों में 2-3 फीट पानी भर गया. देवरिया और बाराबंकी धान की सैकड़ों बीघा फसलें गिर गई हैं. खेतों में पानी भर गया है. चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. डीएम-एसपी अनाउंस कर रहे हैं कि पानी बढ़ने की स्थिति में लोग दुकानें बंद करके घर चले जाए. लखीमपुर में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है.

फतेहपुर में भारी बारिश की वजह से सड़कें तालाब बन गईं. गलियों में खड़ी बाइक और कारें आधे से ज्यादा डूब गईं.

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है. जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं.

चित्रकूट में DM-SP सड़कों पर उतर गए हैं. लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं.

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़क धंस गई. पुलिस बैरिकेड गड्‌ढे में समा गया.

इधर, भारी बारिश के चलते आज 13 जिलों में 8वीं और 40 जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद हैं. लखनऊ, सुल्तानपुर, शामली, सहारनपुर और गाजीपुर में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज की भी छुट्‌टी कर दी गई है. वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से मौसम बिगड़ा है. कल तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

उत्तर प्रदेश से और खबरें