Putin India Visit LIVE: पुतिन आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद राजघाट जाएंगे, भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर की नजर

Putin India Visit LIVE: भारत और रूस के संबंधों के लिए आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत से करेंगे। सुबह राष्ट्रपति भवन परिसर में तीनों सेनाएं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आज का दिन कूटनीति, रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहयोग के लिहाज से निर्णायक माना जा रहा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल आज भारत के साथ व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा करेगा। इसके साथ ही दोनों देश 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वैश्विक मुद्दों से लेकर क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग तक कई अहम बिंदुओं पर बात होगी।
पहले दिन PM मोदी ने पुतिन का किया प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत
गुरुवार, 4 दिसंबर की शाम पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर पुतिन के लिए विशेष डिनर का आयोजन किया।सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच लगभग 3 घंटे लंबी वार्ता हुई, जिसमें रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सहयोग, एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, और रूस-यूक्रेन संघर्ष की चुनौतियों पर चर्चा शामिल रही।

दुनिया की नजरें आज होने वाले शिखर सम्मेलन पर टिकीं
आज होने वाला भारत-रूस शिखर सम्मेलन दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा दे सकता है। उम्मीद है कि कई महत्वपूर्ण समझौतों और नए आर्थिक सहयोग पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। खासकर ऊर्जा, रक्षा उत्पादन, व्यापार मार्ग, स्पेस टेक्नोलॉजी और डिजिटल साझेदारी पर बड़ी प्रगति की संभावना है।
भारत और रूस दोनों ही देशों के बीच दशकों पुराने भरोसे और रणनीतिक मित्रता को और मजबूत करने के लिए इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज दिनभर की गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।
दिल्ली से और खबरें

DelhiVidhansabha:दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, पीलीभीत के नंबर वाली कार अंदर घुसी, गुलदस्ता रखकर फरार
6 अप्रैल 2026
वंदे भारत में परोसा खाना महिला और बेटे के लिए बन गया खतरा, होंठ सूजने और दस्त की शिकायत
1 अप्रैल 2026
Hormuz Strait crisis: होर्मुज संकट की आंच: सेमीकंडक्टर, पेट्रोकेमिकल और AI सेक्टर पर बढ़ता दबाव, भारत के लिए नई चुनौती
28 मार्च 2026