नाग पंचमी 17 अगस्त को: संकट नाश के लिए करें ये 3 उपाय, दान करें चांदी के नाग-नागिन

नाग पंचमी इस साल 17 अगस्त को है. इस साल नाग पंचमी पर चांदी के नाग-नागिन से जुड़े 3 उपाय कर सकते हैं जो जीवन के संकटों का नाश करते हैं. इस दिन कुछ विशेष उपाय कर जीवन के संकटों को दूर किया जाता सकता है और सर्प दंश के भय से भी मुक्ति पाई जा सकती है. आइए इस कड़ी में विस्तार से जानें कि चांदी के नाग-नागिन से जुड़े कौन से उपाय नाग पंचमी पर कर सकते हैं और इन उपायों से क्या-क्या लाभ हो सकता है.
चांदी के नाग-नागिन की पूजा: कालसर्प दोष को दूर करने के लिए नाग पंचमी पर्व पर चांदी के नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करें. इसे एक स्थान पर स्थापित करें और फिर कच्चा दूध, बताशा व फूल चढ़ाएं. धूप जलाएं और राहु-केतु मंत्र का जाप करें. राहु मंत्र है- ‘ऊं रां राहवे नम’ और केतु मंत्र है- ‘ऊं कें केतवे नम:’. अब शिव जी का ध्यान करें और कालसर्प दोष को दूर करने की प्रार्थना करें. इस उपाय से कालसर्प दोष के कारण जो काम रुके भी हैं वो फिर से शुरू हो सकते हैं. इसके साथ ही सफलता पूर्वक कार्य संपन्न भी दो जाएंगे.
चांदी के नाग-नागिन की स्वस्तिक के साथ पूजा: सर्प भय और बुरे स्वप्न पीछा नहीं छोड़ रहे हैं तो नाग पंचमी पर्व पर चांदी के दो सर्प लें और चांदी का स्वस्तिक भी लें. इन तीनों को एक थाल में रखें. कच्चा दूध और बेलपत्र चढ़ाएं. अब थाल के सामने बैठ जाएं और मंत्र जाप करें. मंत्र है- ‘ऊं नागेंद्रहाराय नम:’. अब इन नागों को शिवलिंग पर चढ़ा दें. स्वस्तिक को गले में धारण कर लें. इस उपाय का शुभ परिणाम जल्द ही दिखने लगेंगे.
चांदी के नाग-नागिन को दान करें: आर्थिक उन्नति में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो नाग पंचमी पर चांदी के नाग-नागिन बनवाएं और किसी ब्राह्मण को दान कर दें. इन्हें मंदिर में भी दान कर सकते हैं. इस एक उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर करने के रास्ते खुलेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और धन को लेकर सकारात्मक संभावनाएं बढ़ती हैं. इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति आएगी. कार्यों में अचानक आने वाली रुकावटें भी दूर होंगी. ध्यान दें जरूरी नहीं की चांदी का नाग-नागिन बहुत बड़ा न हो. छोटा और हल्का भी हो, तो उपाय पूर्ण रूप से मान्य होगा.
अध्यात्म से और खबरें

15 अगस्त को हरियाली तीज व्रत: इसे कुंवारी कन्या भी रख सकती, जानें पूजा की सही विधि
13 अगस्त 2026
सूर्य ग्रहण आज: ना भारत में दिखेगा ना ही सूतक का कोई मतलब किन्तु राशियों पर असर होगा
12 अगस्त 2026
हरियाली अमावस्या कब है? इस बार सूर्य ग्रहण का साया, जानें तारीख, सूतक काल और पूजा के नियम
11 अगस्त 2026