उद्योगपति दीपक कोठारी के फॉर्म-हाउस में हुए मर्डर का खुलासा, कर्मचारी ने ही चौकीदार को मार डाला

कानपुर के बिठूर में 7 जुलाई की रात को उद्योगपति दीपक कोठारी के फॉर्म हाउस में चोरी के इरादे से घुसे एक कर्मचारी ने चौकीदार का मर्डर कर दिया था. मामले में बिठूर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य की जांच में कर्मचारी फॉर्म-हाउस से निकलते और कैद हुआ था.
पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने मर्डर का खुलासा कर दिया. कर्मचारी ने बताया कि देर रात बाउंड्री फांदकर चोरी के इरादे से फॉर्म हाउस में घुसे था. चौकीदार ने उसे पहचान लिया तो ईंट से सिर कूचकर मर्डर किया और भाग निकला था. पुलिस ने मर्डर का खुलासा करने के बाद हत्यारोपी विजय सिंह चौहान को जेल भेज दिया.
फॉर्म हाउस की बाउंड्री फांदकर चोरी करने घुसा था कर्मचारी: डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने मंगलवार दोपहर को बिठूर के फॉर्म हाउस में हुए चौकीदार फूलचंद्र के मर्डर का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उद्योगपति दीपक कोठारी का बिठूर में केशव वाटिका नाम से फॉर्म हाउस है। फॉर्म हाउस में 8 अगस्त की सुबह कर्मचारी पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड अयोध्या के ग्राम कालीचरण धौरहरा मजरे ठिकरा, थाना खण्डासा निवासी सिक्योरिटी गार्ड फूलचंद्र (58) का शव मिला था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हत्या का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी.
मामले की जानकारी पर बिठूर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची थी. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी जसोमति समेत अन्य लोग भी पहुंचे और पोस्टमॉर्टम में सिर पर गंभीर चोट यानी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद बिठूर पुलिस ने मृतक की पत्नी जसोमति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी.
हत्यारोपी बोला-पकड़े जाने के डर से मार डाला: डीसीपी वेस्ट ने बताया कि हत्याकांड के बाद से कर्मचारी विजय सिंह चौहान अगले दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा. इतना ही नहीं वह घर से भी गायब हो गया. फॉर्म हाउस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज में विजय सिंह चौहान का मूवमेंट दिखने पर उसपर हत्या का शक गहरा गया. सर्विलांस की मदद से सोमवार रात को उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया.
शातिर विजय सिंह चौहान ने बताया कि वह नशे का आदी है, उसके पास अपनी नशे की लत पूरी करने को रुपए नहीं थे. इस वजह से 7 अगस्त की रात को फॉर्म हाउस में चोरी के इरादे से बाउंड्री फांदकर घुसा और चोरी कर रहा था. इस दौरान एक टोटी खोलने पर खटपट की आवाज सुनकर चौकीदार फूलचंद जाग गया। उसने पूछा कि जब गेट बंद है तो तुम भीतर कैसे आए, यहां चोरी करने आए हो.
मैं पुलिस को सूचना देने जा रहा हूं, इससे दहशत में आने के बाद उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और पहले प्लास से सिर पर वार किया और बाद में लोहे की रॉड व ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से भाग निकला था. डीसीपी ने बताया कि हत्यारोपी सिंहपुर कछार बिठूर निवासी विजय सिंह चौहान को सोमवार रात को प्रतापपुर हरि मोड़ से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
दो बार पहले चोरी में जा चुका था जेल, आलाकत्ल बरामद: डीसीपी वेस्ट ने बताया कि नशे का लती हत्यारोपी विजय सिंह चौहान नशे का लती है. इससे पहले भी दो बार चोरी के इरादे से लोगों के घर में घुसने के दौरान पकड़ा गया और जेल गया था. पुलिस की टीम ने विजय के पास से चोरी की साइकिल, सिलेंडर, सिम, मोबाइल और लोहे की रॉड बरामद की है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

फतेहपुर में रजिस्ट्री ऑफिस का क्लर्क 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, FIR की धमकी दे कर रहा था वसूली
11 अगस्त 2026
हमीरपुर में 300-स्कूली बच्चों ने ‘सड़क के खातिर’ निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस ने खदेड़ा
11 अगस्त 2026
घाटमपुर CHC से ‘बच्चा चोरी’ कांड से पर्दा उठा, बिजली विभाग का SDO आया गिरफ्त में
11 अगस्त 2026