लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से भर गया था धुआं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत कौशांबी जा रहे थे। वहां उन्हें सयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित सरस महोत्सव का उद्घाटन करना था। इसके लिए उन्होंने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान भरी थी।
बताया जा रहा है कि जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, कुछ देर बाद उसमें तकनीकी दिक्कत आने लगी। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया और सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद अधिकारियों और तकनीकी टीम ने उसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भर गया था, जिसके चलते एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं डिप्टी सीएम के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही आगे की यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

kanpur news – वाटर लाइन लीकेज के चलते बने गड्ढे ने शहर की रफ्तार थाम दी
21 अप्रैल 2026
UPNEWS: महिला अधिकार के लिए सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री योगी, जनाक्रोश पदयात्रा में शामिल हुईं हजारों महिलाएं
21 अप्रैल 2026
योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ
21 अप्रैल 2026