फतेहपुर में हिंदू लड़की से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

यूपी के फतेहपुर जिले में हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले ओवैश रजा पुत्र अनीश को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया. घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती ओवेश को पुलिस इलाज करवा रही है.
बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर की छत में लेटी 20 वर्षीय युवती से अंदौली गांव का रहने वाला ओवैश रजा अपने मामा के घर पहुंच युवती को अकेला देख मुंह दबाकर दुष्कर्म कर गला दबाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैक मेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया.
शातिर ओवैश उसे वीडियो भेजकर दबाव बनता। जिससे आहत होकर युवती ने अपनी मां को सारी बात बताई, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर इसकी शिकायत आरोपी के मामा और उसके घर वालो से की तो आरोपी के घर वालो ने धमकी दी कि इसके पूर्व में में भी वह एक हिंदू लड़की को धर्म परिवर्तन कर रख चुका है. इसे भी रख लेंगे जिसके बाद परिजन कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर देर शाम मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस फोर्स मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई जहां आरोपी ने मदारीपुर रोड में पुलिस पर फायरिंग कर दिया. इंस्पेक्टर कोतवाली हेमंत मिश्रा ने जवाबी फायरिंग कर अवैध असलहा जिंदा कारतूस और खोखा को बरामद कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

CM योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा की, बोले- ‘आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए’
4 सितंबर 2026
कानपुर जेल में 285 बंदी रख रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत: मिलेगी साबूदाने की खीर, रात में भजन-कीर्तन
4 सितंबर 2026
लखनऊ में 52 रुपये किलो चीनी बेच रही यूपी सरकार, 5 और 50 किलो के पैकेट पर छूट भी
3 सितंबर 2026